निगम का संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथी 31 मार्च 2024  तक, निर्धारित तारीख के बाद लगेगा अधिभार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निगम का संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथी 31 मार्च 2024  तक, निर्धारित तारीख के बाद लगेगा अधिभार | New India Times

बुधवार को नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने सभी वार्डों के सहायक अधिकारी और टैक्स  मोहरिर की मीटिंग ली। नगर पालिका निगम के संपत्ति कर अमले द्वारा कर वसूली की कार्रवाई निरंतर जारी है। प्रतिदिन बकाया संपत्ति करदाताओं से संपर्क करते हुए कर वसूली की जा रही है। साथ ही बड़े बकाएदारों के यहां संपत्ति कर जमा करने के लिए शक्ति पत्र (कुर्की वारंट) चस्पा किए जा रहे हैं।
संपत्ति कर अमले द्वारा शहर के अलग  अलग वार्डों में पहुंचकर बड़े बकाया दारों से संपर्क किया गया।

संपत्ति कर जमा कराए जाने के साथ ही बड़े बकायदार, जिनके द्वारा संपत्ति कर जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे करदाताओं पर कुर्की वारंट चस्पा करने की कार्रवाई की गई। साथ ही संपत्ति कर अमले द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित उद्योगों के वर्तमान क्षेत्र की नप्ती भी की जा रही है। उसी के अनुसार संपत्ति कर वसूला जा रहा है। निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने शहर के करदाताओं से अपील की है कि ऐसे करदाता, जिन्होंने अभी तक अपना बकाया संपत्ति कर एवं जल कर जमा नहीं कराया है, वे अपना बकाया संपत्ति कर, जल कर जमा कराए। साथ ही कुर्की वारंट जैसी अप्रिय स्थिति से बचें एवं शहर विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव पूरे एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं लगातार वे निगम की बैठक में अधिकारी और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दे रहे हैं बुधवार को जब राजस्व विभाग की बैठक में उन्होंने संपत्ति कर को लेकर सख्त रवैया अख्तियार करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि जो बड़े बकायदा रहे यदि वे अपना संपत्ति कर नहीं चुका रहे हैं तो उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाए।

बैठक में निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, सहायक राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा सहायक संपत्तिकर अधिकारी शशिकांत पवित्रे, लिपिक शेख ईसाक, वीरेंद्र रवाये, निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.