बुरहानपुर के लोनी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय ने बुरहानपुर कलेक्टर एवं क्षेत्रीय उपयुक्त के मार्गदर्शन में प्राप्त की फाइव स्टार रेटिंग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के लोनी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय ने बुरहानपुर कलेक्टर एवं क्षेत्रीय उपयुक्त के मार्गदर्शन में प्राप्त की फाइव स्टार रेटिंग | New India Times

जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी बुरहानपुर ने मौजूदा स्कूलों के लिए ग्रहा परिषद (एकीकृत आवास मूल्यांकन के लिए ग्रीन रेटिंग) द्वारा फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है। विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि ग्रहा परिषद, जो कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य मानकों के आधार पर हरित स्कूल को ऊर्जा व पर्यावरण सिद्धांतों के आधार पर रेटिंग देता है। उन्होंने जानकारी दी कि जवाहर नवोदय विद्यालय लोनी ने ग्रहा परिषद के समस्त 16 मापदंडों पर खरा उतरते हुए यह फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है। विद्यालय प्रबंधन  समिति अध्यक्ष एवं बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय उपायुक्त के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशन में जवाहर नवोदय विद्यालय ने यह उपलब्धि प्राप्त की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article