सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर बुलढाणा में निकली एकात्मकता रैली | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा ( महाराष्ट्र ), NIT; ​सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर बुलढाणा में निकली एकात्मकता रैली | New India Timesलोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आज बुलढाणा शहर में राष्ट्रीय एकात्मकता रैली निकाली गई। 

विधायक चैनसुख संचेती, जिलाधीश चंद्रकांत पुलकुंडवार, एसपी शशिकुमार मीणा, जि.प. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शणमुगराजन ने रैली को हरी झंडी दिखा कर आरंभ किया। यह रैली आज शाम 4 बजे के दौरान निकाली गई जिसका समापन पुलिस मुख्यालय में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार की उपस्थिती में किया गया।​सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद कर बुलढाणा में निकली एकात्मकता रैली | New India Timesसमाज में राष्ट्रीय एकात्मकता का संदेश पहुंचाने के लिए आज लोहपुरुष सरदार वल्लभाई पटेल के स्मृति दिवस पर इस रैली का आयोजन किया गया था जिसमें बडी संख्या में शहर के  स्कुली छात्र व छात्राएं शामिल थे। खास बात यह है कि, इस रैली में जिलाधिश पुलकुंडवार व एसपी शशिकुमार मिना व मुख्य कार्यकारी अधिकारी षन्मुगराजन भी शहर भर घूमते हुए रैली में शरीक थे। रैली के समापन पर जिलाधिश पुलकुंडवार ने उपस्थितों को राष्ट्रीय एकात्मकता की शपथ दिलाई। कलेक्टर, एस पी सहित, निवासी उपजिलाधिकारी ललितकुमार वराडे, अतिरिक्त एसपी घुगे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी महामुनी, सहित राजस्व विभाग के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस रैली में पुलिस जवान भी उपस्थित थे। रैली का समापन पुलिस कवायत मैदान पर राष्ट्र गान से हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.