थाना इंदरगढ पुलिस ने पकड़ा शातिर मोटर साईकिल चोर, जप्त की 02 मोटर साईकिल | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

थाना इंदरगढ पुलिस ने पकड़ा शातिर मोटर साईकिल चोर, जप्त की 02 मोटर साईकिल | New India Times

दतिया पुलिस वरिष्ट अधिकारियों द्वारा दतिया जिले में चोरी की गई मोटरसाइकिलों की पतारसी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना इंदरगढ पुलिस द्वारा दिनांक 14.03.24 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो चोरी की मोटर साइकिल के साथ कामद रोड रानीपुर तिराहे पर मोटर साईकिलो को सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में खडा है। हो सकता है कि मो.सा. चोरी की हो। मूखबिर सूचना से हमराही स्टाफ को अवगत कराकर साथ लेकर सूचना की तस्दीक हेतु मूखबिर द्वारा बताये स्थान रानीपुरा तिराहे कामद रोड पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति दो मो.सा. के साथ रोड किनारे खड़ा है जो पुलिस को आते देख भागने की कोशिश करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विपिन लोधी पुत्र मंगल लोधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम रानीपुरा का होना बताया मोटर साईकिलो की पूछताछ के संबंध में कोई संतुष्टी पूर्वक जवाब नहीं दे पाया। वाहन के संबंध में कोई वैध कागज़ात पेश नहीं किये। वाहन के संबंध में पूछताछ पर दोनों मोटर साईकिलो को चोरी कर बेईमानी से प्राप्त करना बताया। मो.सा होन्डा लिवो विना नम्वर जिसका चेचिस न. MEGJC713EGT020086 गोल्डन कलर एवं मो.सा. विना नम्वर लाल कलर की होन्डा साईन जिसका चेचिस न. ME4JC652KF7101383 है को आरोपी के कब्जे से मोटरसाईकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/24 धारा- 411,379 ताहि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना इंदरगढ पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

थाना इंदरगढ पुलिस ने पकड़ा शातिर मोटर साईकिल चोर, जप्त की 02 मोटर साईकिल | New India Times
विज्ञापन

By nit