एसएसबी ने 60 ग्रामीणों को वितरण किए मशरूम के बीज, सीमा से सटे गांवों में बढ़ रही है मशरूम की खेती | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

एसएसबी ने 60 ग्रामीणों को वितरण किए मशरूम के बीज, सीमा से सटे गांवों में बढ़ रही है मशरूम की खेती | New India Times

जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती गांव के गरीब किसानों को आर्थिक विकास में मजबूती प्रदान करने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की ओर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें मशरूम के बीज वितरण किए गए। सशस्त्र सीमा बल 70वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी द्वित्तीय के कमांडेंट अतुल कारकी के दिशानिर्देश पर शुक्रवार को रमपुरवा-मटेही गांव में स्थित लेपर्ड-डेन होम स्टे प्रांगण में एसएसबी के उप कमांडेंट मेघनाथ राउत के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें थाना सुजौली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव आम्बा, बर्दिया, विशुनापुर, फकीरपुरी, रमपुरवा, भरथापुर, मटेही, सुजौली आदि गांव के 60 गरीब किसानों को उनके आर्थिक विकास को लेकर मशरूम के बीज वितरण किए गए साथ ही गांव में खेल के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सात ग्राम प्रधानों को बॉलीवाल व कैरम बोर्ड वितरण किया गया।

एसएसबी ने 60 ग्रामीणों को वितरण किए मशरूम के बीज, सीमा से सटे गांवों में बढ़ रही है मशरूम की खेती | New India Times
विज्ञापन

उप कमांडेंट मेघनाथ राउत ने बताया की सीमा से सटे गांव के लोगों को आर्थिक विकास में मजबूती प्रदान करने कर लिए एसएसबी द्वारा लगातार नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें लाभान्वित कर जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ अरविंद कुमार कृषि विज्ञान केंद्र मंझरा फार्म, इंस्पेक्टर पुरषोत्तम लाल, ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, मंगल थारू, मुजफ्फर सलमानी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.