हत्याकांड के जल्दी खुलासे के चक्कर में एक संदेही की गई जान | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

हत्याकांड के जल्दी खुलासे के चक्कर में एक संदेही की गई जान | New India Times

बीते तीन दिन पूर्व महाराजपुर में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के प्रयास के दौरान पुलिस को बड़ा झटका लगा है। बड़ा झटका लगा हत्याकांड के जल्दी खुलासे के चक्कर में एक संदेही ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी है। मृतक गांव का पूर्व सरपंच था और पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करता था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की दहशत के कारण यह वारदात हुई है।

हत्याकांड के जल्दी खुलासे के चक्कर में एक संदेही की गई जान | New India Times

ग्राम अर्जुंदा में शुक्रवार के सुबह एक आदिवासी पूर्व सरपंच की लाश एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए तीनों थानों की पुलिस बल गांव अर्जुंदा पहुंची।
इस घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। लेकिन पूरा मामला बीते दिनों हुई महाराजपुर में अंधे कत्ल जुड़ा बताया जा रहा है।

ग्राम अर्जुंदा निवासी पूर्व सरपंच भगवानदास आदिवासी उम्र 55 साल की लाश शुक्रवार के सुबह मृतक के खेत से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर विक्रम वाले तालाब के पास एक पेड़ से धोती के फंदे से लटकी हुई बरामद हुई है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गांव वाले और परिजनों मौके पर पहुंचे और महाराजपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर देर शाम को परिजनों को सौंप दिया। देर शाम को बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हो सका।

थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने बताया कि पिछले दिनों 27 फरवरी की रात्रि में एक पल्लेदार की हत्या  का शनिवार को करेंगे खुलासा। हत्या से जुड़े कई सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। फांसी के फंदे पर लटके मिले व्यक्ति के बारे में उन्होंने बताया कि वह पुलिस के लिए मुखबिर का काम करता था।

सूत्रों के अनुसार महाराजपुर में पल्लेदार कमलेश लडिया की हत्या, दारु खोरी के विवाद के दौरान अंधे की गई हत्या के दौरान मौके पर एक जूता और तौलिया पुलिस ने बरामद की थी एवं बतौर साक्ष्य एक वीडियो भी बरामद हुआ है। पुलिस हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही प्रभारी एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा,  एफ एस एल की टीम ने पहुंच कर मामले की जांच की। देवरी महाराजपुर और केसली थाने की पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर देर रात तक अर्जुंदा गांव में मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article