लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को वितरित किए गये 697 पंपसेट | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को वितरित किए गये 697 पंपसेट | New India Times

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत विकास खंड खुनियावं में सिंचाई विभाग सिद्धार्थनगर ने पंपसेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जिले के 697 किसानों में बृहस्पतिवार को अनुदानित पंपसेट वितरित किया गया। इसे पाकर किसानों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल, विशिष्ट अतिथि इटवा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने लाभार्थियों में पंपसेट का प्रतीकात्मक वितरण किया। सांसद ने कहा कि सरकार का सपना आय दोगुना करने का सपना साकार हो रहा है। सरकार किसानों की पूर्ण हितैषी है। उनकी आय दोगुनी करने के प्रति प्रतिबद्ध है। सांसद जगदंबिका पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रही है। किसान अच्छी फसल पैदा करें। पानी के अभाव में कोई फसल सूखे न तथा उपज दुगनी हो। इसीलिए आज गुरूवार को पूर्व निर्मित उद्यम नलकूपों पर सरकार द्वारा पंप सेट दिया जा रहा है। आज हमारी सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी सरकार है। फसल की बुवाई करते समय किसान को किसी से कर्ज न लेना पड़े। जिसकी चिंता करते हुए हमारी सरकार किसान सम्मान निधि देकर किसानों का सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पंपसेट पाकर किसानों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस अवसर बबलू सिंह, विद्यामानी, राजेंद्र दूबे, ब्लॉक प्रमुख रीता दुबे, बलराम विजय सिंह, अमन सिंह व अन्य किसानों के साथ-साथ स्थानीय जनता मौजूद रही।

By nit