संपर्क अभियान कार्यशाला में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा: लाभार्थियों से जब संपर्क करें तो सेवक बनकर जाना | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

संपर्क अभियान कार्यशाला में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा: लाभार्थियों से जब संपर्क करें तो सेवक बनकर जाना | New India Times

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान की जिला कार्यशाला स्थानीय गुर्जर भवन में आयोजित की गई। कार्यशाला में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ज्ञानेश्वर मोरे, श्री जगदीश कपूर, श्री वीरेन्द्र तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथियों ने पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

कार्यशाला के प्रारंभ में कार्यक्रम की रूपरेखा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने प्रस्तुत की। डॉक्टर मनोज माने ने कहा 2 से 4 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान होना है। प्रत्येक बूथ पर हमें लाभार्थियों से मिलना है। उन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी और पत्रक भी वितरित करना है। योजनाओं का लाभ कौन दे रहा है ?  इसकी जानकारी भी हमें देना है। लाभार्थियों को अहसास करना कि इसकी चिंता भाजपा सरकार कर रही है। प्रवासी कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ पर 150 लोगों से मिलना है, उनसे संपर्क करना है। हम सब कार्यकर्ता अब मिशन 2024 की तैयारी में पूरे ताकत से लग जाए।

सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान को हमें पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाना है। लाभार्थियों से जब हम संपर्क करें तो सेवक बनकर जाना है। श्री पाटिल ने कहा उन्हें एहसास कराने जाना है, एहसान जताने नहीं जाना है। इस बात का ध्यान हर प्रवासी कार्यकर्ता को रखना है। हम सबको अपने अपने बूथ केंद्र पर पार्टी को इतना मज़बूत करना है कि पार्टी को यहां पर 61% वोट मिले। इसके लिए हमें केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं यानी मोदी गारन्टी का प्रचार प्रसार घर-घर तक करना है। विभिन्न समाज एवं वर्ग के लोगों को जो लाभार्थी वर्ग है उसको पार्टी की रीति नीति से जोड़ना है। श्री पाटिल ने कहा हम सब राजनीति में एक मिशन की तरह आए हैं। हमें मां भारती की सेवा करनी है। राजनीति हमारे लिए एक सेवा का माध्यम है।

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा लाभार्थी संपर्क अभियान महत्वपूर्ण है। प्रवासी कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा जब लाभार्थी से संपर्क करने जाए तब उन्हें यह महसूस नहीं होना चाहिए कि भाजपा कार्यकर्ता उन्हें नीचा दिखा रहा है। हमारा व्यवहार शालीन होना चाहिए। शब्दों का चयन उत्कृष्ठ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प अभियान के माध्यम से गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, श्री प्रदीप पाटिल, अभियान के जिला प्रभारी श्री संभाजीराव सगरे, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, शक्ति केंद्र के पालक, संयोजक प्रभारी, समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, भाजपा जिला पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता आदित्य प्रजापति ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.