मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1683 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1683 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न | New India Times

रामलीला ओसीएफ स्टेट ग्राउंड में मु्ख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1683 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न, 48 जोड़ों का हुआ निकाह। बृहस्पतिवार को हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर वधु पक्ष  सहित विवाह में सम्मिलित समस्त लोगों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि सरकार द्वारा 51 हजार धनराशि से  एक लाख धनराशि करने की योजना है। खन्ना ने बताया कि अब तक प्रदेश में 3,67 000 लोगों को इस योजना के तहत लाभ मिला है।

कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर, विधायक सलोन कुशवाहा, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, विधायक चेतराम, जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डी पी एस राठौर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष के मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर अधिकारी संजय कुमार पांडे, एसपी सिटी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, co सिटी वीर विक्रम सिंह, co सदर अमित चौरसिया, सहित शासन व प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article