शाही किला पानी की टंकी से बुधवार से शुक्रवार तक 03 तीन दिन नहीं मिलेगा पानी, ट्यूबवेल के द्वारा पानी का सप्लाई किया जाएगा: नगर निगम आयुक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शाही किला पानी की टंकी से बुधवार से शुक्रवार तक 03 तीन दिन नहीं मिलेगा पानी, ट्यूबवेल के द्वारा पानी का सप्लाई किया जाएगा: नगर निगम आयुक्त | New India Times

बुरहानपुर शहरी क्षेत्र के शाही किले के आसपास के वार्ड में किला टंकी से पानी का सप्लाई आज बुधवार 21 फरवरी 2024 से शुक्रवार 23 फरवरी 2024 तक बंद रहेगा। नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि किला टंकी पर सिवरेज योजना के अन्तर्गत काम चल रहा है। इसलिए आज बुधवार से शुक्रवार तक 3 दिन तक वार्डों में किला टंकी से पानी का सप्लाई नहीं होगा। पानी का सप्लाई ट्यूबवेल के माध्यम से वितरण किया जाएगा। किला टंकी से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण वार्ड वासियों को होने वाली परेशानी के लिए निगम आयुक्त ने खेद प्रकट किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.