पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम विंग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये फरियाद के 78 हजार रूपये करवाये वापस | New India Times

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे को आवेदक संदीप यादव ने शिकायती आवेदन पत्र दिया कि उसकेे उज्जवल क्रेडिट कार्ड से 78000/- रूपये की धोखाधड़ी की गई है जिससे उसकी सिविल खराब हो रही है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर (पूर्व/अपराध) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे को सायबर क्राइम टीम से उक्त शिकायत पर कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपराध श्री अजय पवार व सायबर क्राइम विंग के निरीक्षक श्री राजेश तोमर द्वारा उक्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही हेतु सायबर क्राइम टीम को लगाया गया। सायबर क्राईम टीम द्वारा जॉच की गई तो पाया कि फरियादी द्वारा अपने उज्जवल कार्ड से कोई ट्रांन्जेक्शन नहीं किया गया है परन्तु उसके क्रेडिट कार्ड से दो एसी फायनेंस हुये जो कि फरियादी द्वारा नहीं किये गये हैं। सायबर टीम द्वारा उक्त फायनेंस हुये एसी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों एसी गुना स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान से फायनेंस किये गये हैं। जिस पर से निरीक्षक राजेश तोमर के नेतृत्व में एक टीम गुना भेजी गयी। सायबर टीम ने गुना स्थित इलेक्ट्रिक दुकान पर पहुॅचकर वहॉ उपस्थित दुकानदार से उक्त फायनेंस हुये एसी के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि होम क्रेडिट के पूर्व डिप्टी सेल्स मैनेजर की गलती से यह एसी फायनेन्स हुए थे, जबकि यह एसी विक्रय नहीं हुए है। सायबर पुलिस टीम ने फरियादी के क्रेडिट कार्ड से फायनेन्स हुए एसी का लोन 78,000 रूपये री-पेमेन्ट करवाकर फरियादी को वापस करवाये। फरियादी ने सायबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त कर ग्वालियर पुलिस टीम को धन्यवाद किया।

सराहनीय भूमिका:-  थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरी0 अजय पवार, निरी0 राजेश तोमर, उनि0 धर्मेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह राजपूत, कीर्ति अजमेरिया, रवि सिंह लोधी, प्रआर0 सुनील शर्मा, सतेन्द्र कुशवाह, आर0 श्यामू मिश्रा, ओमशंकर सोनी, गौरव पवार, शिवशंकर शुक्ला, सुमित सिंह भदौरिया, नवीन पाराशर, हरिओम व्यास, मआर0 सुनीता कुशवाह, मेघा श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.