अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल में एंटी करप्शन एण्ड क्राइम कंट्रोल फोर्स की हुई अहम बैठक, दिये गए अहम निर्देश | New India Times

राजधानी भोपाल में एंटी करप्शन एण्ड क्राइम कंट्रोल फोर्स की एक अहम बैठक हुई जिसमें मध्यप्रदेश चीफ श्री सरफराज अहमद का भोपाल टीम ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
बैठक के दौरान मध्यप्रदेश चीफ ने भोपाल टीम को निर्देश दिया कि भोपाल के सभी क्षेत्रों में सर्चिंग कर भ्रष्टाचार, क्राइम, नशा के खिलाफ सुबूत इकट्ठा कर शासन प्रशासन एवं एंटी करप्शन क्राइम कंट्रोल फोर्स के दिल्ली हेड ऑफिस को सूबूत के साथ रिपोर्ट बनाकर भेजें साथ ही साथ मुझे भी अवगत करायें। इसके इलावा उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ नशा हस्ताक्षर अभियान चलाकर सभी हस्ताक्षर प्रतियों को दिल्ली हेड ऑफिस भेजें ताकि केन्द्र सरकार को हस्ताक्षर प्रतियों के मध्यम से अवगत कराकर मांग कि जाये कि नशे के अपराध में सज़ा के प्रावधान को पहले से कठोर कर आजीवन कारावास या फांसी का प्रावधान करें। ताकि नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो सके। आगे उन्होंने कहा कि हमारे देश में नशे के कारण लगातार आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं जिनमें परिवारिक व समाजिक नुकसान होते है। उन्होंने भोपाल टीम को दिशा-निर्देश दिए कि सभी अवैध गतिविधियों कि जानकारी एवं सुबूत जल्द से जल्द इकठ्ठा कर मुझे अवगत करायें । बैठक के दौरान प्रदेश डिप्टी चीफ जगदीश आहूजा, राम निहोर मालवीय जिला चीफ संजीत सिंह परिहार जिला सीनियर डिप्टी चीफ रवि विश्वकर्मा जिला स्काॅट हेड नानक दरियानी जिला स्काॅट गोविन्द माखिजा, अनिल माथुर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.