क्राइम ब्रांच व थाना मोहना एवं घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का किया पर्दाफाश | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

New India Times

थाना मोहना क्षेत्रान्तर्गत में दिनांक 28.01.2024 को सर्राफा व्यापारी राकेश सोनी निवासी धाकड़ धर्मशाला के पास मोहना अपनी राधाकृष्ण मंदिर के पास स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान से सोने-चॉंदी के नये पुराने गहने एवं नगदी रूपये एक बैग में लेकर अपने घर जा रहा था, तभी मोहना में पाराशर वाली गली के पास दो मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उसकी आँख में मिर्ची डालकर सोने-चांदी व नगदी रखे बैग को छीनकर भाग गये। जिस से थाना मोहना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अप0क्र0 14/24 धारा 394 भादवि एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

क्राइम ब्रांच व थाना मोहना एवं घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का किया पर्दाफाश | New India Times

उक्त लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) ग्वालियर श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे एवं अति.पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान को क्राईम ब्रांच व थाना बल की टीम बनाकर अज्ञात लुटेरों की तस्दीक कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर क्राईम ब्रांच व थाना मोहना एवं घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीमों को आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।

क्राइम ब्रांच व थाना मोहना एवं घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का किया पर्दाफाश | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं एसडीओपी घाटीगांव श्री शेखर दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार एवं थाना प्रभारी घाटीगांव निरीक्षक प्रशांत शर्मा व थाना प्रभारी मोहना उप निरीक्षक देवेन्द्र लोधी के द्वारा क्राईम ब्रांच एवं मोहना व घाटीगांव पुलिस की संयुक्त टीमों को लूट के अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास से सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये। दौराने विवेचना आये तकनीकी साक्ष्य व मुख़बिर सूचना के आधार पर दिनांक 16.02.2024 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त लूट की घटना कारित करने वाले बदमाश लूट की सामान बेचने की फिराक में पार्वती नदी के पुल के पास देखे गये हैं।

उक्त सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीमों को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर बदमाशों को पकड़ने हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस की टीमें पहुंची तो पुल के नीचे चार संदिग्ध लड़के छिपे हुए दिखाई दिये। जिन्होंने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीमों द्वारा चारों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये बदमाशों से नाम व पता पूछने पर पहले ने स्वयं को शिवहरे कालोनी मोहना, दूसरे ने पानी की टंकी मोहना, तीसरे ने कुशवाह मौहल्ला मोहना तथा चौथे ने डाडा मौहल्ला मोहना का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्धों से उक्त लूट के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पैसे के लालच की वजह से सभी लोगों ने प्लानिंग कर मोहना के सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की योजना बनाई थी और उक्त लूट की घटना कारित की थी। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा सोने-चॉदी के जेवरात एवं नगदी को जप्त कर चारों आरोपियों को थाना मोहना के उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों में से शिवहरे कालोनी में रहने वाला बदमाश शातिर वाहन चोर है तो कि पूर्व में भी वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पकड़े गये लुटेरों से जिले में हुई अन्य लूट की घटनाओं व उक्त लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका:- लूटा गया मशरूका सोने का आभूषण वजनी 40 ग्राम, चांदी के आभूषण वजनी 2190 ग्राम एवं नगदी 12 हजार कुल कीमती मशरूका 03 लाख 50 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:-  उक्त लुटेरों को पकड़ने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार, थाना प्रभारी घाटीगांव निरीक्षक प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी मोहना उप निरीक्षक देवेन्द्र लोध, क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक राजीव सोलंकी, प्र.आर. जितेन्द्र तिवारी, आरक्षक अनिल मौर्य, अरूण पवैया, रामवीर सिंह थाना मोहना टीम- सउनि बालकिशन, बृजपाल सिंह, अजय तिवारी, प्र.आर. देवीदास, आरक्षक आरक्षक रोहित शिवहरे, थानसिंह, अमित शाक्य, मनीष तिवारी, रवि यादव, आर0चालक संजय रावत थाना घाटीगांव टीम- प्र.आर. अनिल गुप्ता, लोकेश जाट, अजय यादव, आर0 चालक आकाश यादव, थाना आरोन टीम- प्र.आर. रामवरण लोधी, सोनू प्रजापति(साइबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article