जमशेद आलम/ज़ुबैर आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

गुरुवार की सुबह वार्ड नंबर 41 के बाग़ फरहत अफज़ा इलाके में बहुत ही दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। यहां वार्ड 41 के पार्षद डॉक्टर रेहान सिद्दीकी और उनकी टीम के द्वारा यहां कुछ बुजुर्गों को नाश्ता कराया जा रहा था और हाथों में एक-एक गुलाब के फूल की कली देकर ससम्मान बस में बिठाया जा रहा था।

दरअसल वार्ड 41 के पार्षद डॉक्टर रेहान सिद्दीकी ने नरेला के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में पिछले हफ्ते 11 तारीख को वार्ड नंबर 41 के बाग़ फरहत अफज़ा में भोपाल कान्वेंट स्कूल परिसर में सामाजिक संस्था आरंभ की। प्रोजेक्ट मैनेजर राख़ी सहाय द्वारा एक मेडिकल कैंप का आयोजन कराया था, उस कैंप में लगभग ढाई सौ लोगों ने अपने ब्लड की जांच और अन्य जांचों के साथ अपना स्वास्थ परिक्षण कराया। डॉक्टरों द्वारा मरीज के परीक्षण के लिए एक हाईटेक मेडिकल वैन का इस्तेमाल किया गया। उस वैन के अंदर हाईटेक टेक्नोलॉजी वाली मशीन लगी हुई थी जहां डॉक्टरों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की गई। इसमें लगभग 27 बुजुर्ग मरीजों को मोतियाबिंद के रूप में चिन्हित किया गया था जो अपना इलाज नहीं कर पा रहे थे। एनजीओ की प्रोजेक्ट मैनेजर राखी सहाय के द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में चिन्हित किए गए सभी 27 बुजुर्ग मरीजों को गुरुवार की सुबह बस में बैठ कर चिरायु हॉस्पिटल ससम्मान रवाना किया गया जहां चिरायु हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा इन सभी मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर उन्हें दो-तीन दिन में छुट्टी कर के वापस अपने घर भेज दिया जाएगा। वार्ड 41 के पार्षद डॉक्टर रेहान सिद्दीकी की इस पहल को वार्ड के लोगों ने सराहा है। क्षेत्र की जनता का कहना है की डॉक्टर रेहान ने वार्ड के रहवासियों के दिलों में एक नई उम्मीद कायम की है।
