एसएस कॉलेज के सामने छात्राओं से अभद्रता करने के आरोप में युवक गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शहर के एसएस कॉलेज के गेट के सामने छात्राओं को परेशान करने, अश्लील हरकतें करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम एसएस कॉलेज से बरेली मोड़ की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्रांड आर्क होटल के सामने, कॉलेज गेट के पास सड़क पर एक युवक छात्राओं को परेशान करते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दिया। उसकी हरकतों से छात्राओं, महिलाओं और आमजन को परेशानी हो रही थी।

पुलिस टीम ने युवक को समझाते हुए ऐसी हरकतें न करने की हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंकुश पुत्र राजकुमार (21 वर्ष), निवासी ग्राम चौडेरा, थाना रामचंद्र मिशन, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक पारुल, उपनिरीक्षक सुशांत रावत, महिला आरक्षी अनुराधा एवं विनीता तथा आरक्षी रोहित सांगवान और राहुल शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.