अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर से बरामद हुआ ।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में अपने परिजनों के साथ रहती थी और पन्नी बीनने का काम करती थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची बीती रात करीब 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। उसकी तलाश करने के बाद परिजनों ने बैरागढ़ थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।
इसके बाद बच्ची का शव वीरान खंडहर में मिलने की खबर सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। बच्ची की मौत के पीछे क्या कारण रहे और घटना से जुड़ी परिस्थितियां क्या थीं, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही से मौत के कारणों का पता चल सकता है।।
घटना ने क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

