अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

वृंदावन में वसंत पंचमी पर ठाकुर बांके बिहारी जी ने भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में 40 दिवसीय होली की शुरुआत करते हैं। पंचमी पर वसंती पोशाक धारण कर श्रृंगार आरती के बाद सेवायत ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाएंगे, तो ब्रज में इसी दिन से होली की शुरुआत होती है।
ठा. बांके बिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया ठा. बांके बिहारी जी भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में 40 दिवसीय होली की शुरुआत है। ठाकुरजी गुलाल का फेंटा बांध गाल पर गुलाल लगाकर ही भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
ठा. बांके बिहारी मंदिर में वसंत पंचमी पर देशभर के श्रद्धालु वृंदावन में डेरा डालकर आराध्य के आंगन में होली का आनंद लेंते है। ऐसे में मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने आने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था की है। मंदिर में अधिक देर तक श्रद्धालुओं का ठहराव भी न हो। इसके लिए सुरक्षागार्डों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
