P.N.B कियोस्क संचालकों ने लूट का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारीयों एवं पुलिस कर्मियों का किया सम्मान | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

P.N.B कियोस्क संचालकों ने लूट का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारीयों एवं पुलिस कर्मियों का किया सम्मान | New India Times

24 जनवरी पंजाब बैंक कियोस्क सेंटर संचालक के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसके बाद बुधवार को दतिया पंजाब बैंक कियोस्क सेंटर संचालकों ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा एवं एसडीओपी प्रियंका मिश्रा, टीआई धीरेन्द्र मिश्रा, एसआई आकाश ससिया सहित पुलिस टीम का पुष्पहार पहनाकर और शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। वहीं दतिया पुलिस अधीक्षक की कार्य शैली को लेकर जिले में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है, गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक कियोस्क संचालक के साथ लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कियोस्क सेंटर संचालक से 65 हजार रुपए और लैपटॉप, दस्तावेज लूट ले गए थे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने इस मामले में काफी सक्रियता दिखाते हुए लुटेरों को पकड़ लिया। जिसके बाद उनके पास से लूट का नगदी बरामद कर लिया। सम्मान के दौरान बड़ी संख्या में कियोस्क सेंटर संचालक मौजूद रहे। इस कार्य से क्षेत्र में कोतवाली प्रभारी की भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article