मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाय योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह की तैयारियों एवं सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों के सहयोग हेतु वर्चुअली बैठक की। बैठक में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जिला पंचायत सदस्य, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनाली प्रदीप पाटिल, पार्षद, जनपद पंचायत सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री कन्यादान/निकाय योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर चर्चा।
उपस्थित जनों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि आयोजन को जीरो वेस्ट सामूहिक विवाह समारोह एवं न्यूनतम प्लास्टिक का उपयोग करते हुए आयोजित किया जाए। वहीं नव दंपती को कपड़े की थैली उपहार स्वरूप कपड़े की थैली भेंट कर जीवन पर्यन्त प्लास्टिक की थैली का उपयोग न करने की प्रेरणा देंगे। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि शहर को पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए आयोजित विवाह समारोह में जीरो वेस्ट फॉर्मूले को अपनाते हुए उसे सफल बनाया जाएगा। समारोह में न्यूनतम प्लास्टिक का उपयोग ही किया जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की दृष्टि से एक सकारात्मक प्रयास होगा। व्यक्तिगत समारोह और सामुदायिक समारोह में भी जीरो वेस्ट को जन जागरण कर एक उदाहरण बनेगा।
हितग्राही शीघ्र कराएं अपना रजिस्ट्रेशन
बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम हेतु बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत नगर पालिक निगम बुरहानपुर में 25 फरवरी, 2024 को विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों को 15 फरवरी, 2024 तक पात्र हितग्राहियों के आवश्यक दस्तावेज सहित प्राप्त कर जांच/सत्यापन कार्य सामूहिक विवाह आयोजन के पूर्व अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने संबंधित जनपद पंचायत व नगरीय निकाय को निर्देशित किया है कि, अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह/निकाय कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जब हितग्राही रजिस्ट्रेशन के लिए आएंगे तो उन्हें विस्तार से बताया जाएगा और उन्हें जीरो वेस्ट कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी और उनसे किस प्रकार का सहयोग की अपेक्षा है उस का पृथक भी दिया जाएगा। समारोह के स्थान एवं प्रसार में स्थान-स्थान पर डस्टबिन रखी जाएगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आयोजन में भोजन भी व्यर्थ न जाए।
