बसों के सुचारू संचालन हेतु एमआईसी सदस्य यातायात एवं परिवहन श्री मनोज राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

बसों के सुचारू संचालन हेतु एमआईसी सदस्य यातायात एवं परिवहन श्री मनोज राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक | New India Times

आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को आईएसबीटी स्थित भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड कार्यालय में अधिकृत बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक संपन्न की गई।
उक्त बैठक में बस ऑपरेशन से सम्बन्धित समस्याओं पर आपरेटर्स के प्रतिनिधियोें से चर्चा की गई। साथ ही श्री राठौर द्वारा सभी ऑपरेटर्स को अनुबंध अनुसार निर्धारित मार्ग पर बसों की फ्रीक्वेंसी और समय अनुसार बसों के संचालन, बसों की नियमित साफ सफ़ाई, बस चालक बसों को बस स्टाप पर ही रोकें, बसों में लगे कैमरे की नियमित मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया। जिसका समय समय पर श्री राठौर द्वारा BCLL टीम के साथ डिपो में औचक निरीक्षण भी करेगें।

उक्त बैठक में श्री मनोज राठौर जी के साथ-साथ मां एसोसिएट्स, श्री दुर्गांबा, ए पी मोटर्स, इनक्यूबेट सॉफ्टेक के प्रतिनिधि एवं BCLL के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.