7 करोड़ 20 लाख की अफीम बरामद, महिला सहित चार लोग गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

7 करोड़ 20 लाख की अफीम बरामद, महिला सहित चार लोग गिरफ्तार | New India Times

शाहजहांपुर पुलिस ने दो अलग-अलग थाना स्थल से महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार। इनके कब्जे से 7 करोड़ 20 लख रुपए की अफीम बरामद कर चारों आरोपियों को भेजा जेल।

एसओजी प्रभारी रितेश प्रताप सिंह, थाना सेहरा मऊ दक्षिणी प्रभारी रोहित कुमार, गौरव त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा की संयुक्त टीम ने झारखंड राज्य से शशि भूषण, सुधा देवी बिहार राज्य से किया गिरफ्तार। इनके कब्जे से 5 किलो अफीम बरामद। वहीं थाना सेहरा मऊ दक्षिणी पुलिस ने मिथिलेश जिला शाहजहांपुर, पुष्पेंद्र जिला शाहजहांपुर को किया गिरफ्तार। इनके कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम अफीम ₹40000 नगद एक मारुति स्वीट्स कर आदि बरामद कर चारों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल।

मनोज कुमार अवस्थी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि थाना कटरा पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5 किलो अफीम बरामद की गई है तो वही थाना सेहरा मऊ दक्षिणी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 2 किलो 200 ग्राम अफीम, एक कार ₹40 हजार नगद बरामद किए हैं गिरफ्तार अभियुक्तों पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7 करोड़ 20 लख रुपए बताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.