देवेंद्र नरवरिया मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सदस्य मनोनीत  | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​देवेंद्र नरवरिया मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सदस्य मनोनीत  | New India Timesमंडी अध्यक्ष मेहगांव श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया को संगठन की अनुसंशा पर एक बार पुनः  बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की तरफ विशेष ध्यान देकर उनकी प्रत्येक समस्याओं को गंभीरता पूर्वक हल करने के अन्यान्य प्रयास किये हैं। उन्होंने विशेष रूप मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सदस्यों को मनोनीत कर किसानों को हर तरफ से सहूलियत देने की कमान संभागवार प्रमुख मंडी अध्यक्षों को सौंपी है। इस दौरान भिण्ड के होनहार युवा नेता देवेंद्र नरवरिया को मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सदस्य रूप में नामनिर्दिष्ट किया गया है।

श्री नरवरिया वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, इसके साथ ही संगठन के सिपाही के रूप भाजयुमो जिलाध्यक्ष, पार्टी के जिला मंत्री के रूप में राजनीतिक सफर की शुरुवात  कर निरन्तर अपने सेवा समर्पण और कर्तव्यपरायणता से संगठन कार्य में गतिमान हैं। उन्हें मिली इस नवीन जिम्मेदारी से जिला भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.