अनुभूति कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यार्थियों को बताया गया वन एवं पर्यावरण के महत्व | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अनुभूति कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यार्थियों को बताया गया वन एवं पर्यावरण के महत्व | New India Times

पहली पायरी जुन्नारदेव विशाला में मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सौजन्य से पश्चिम वन मंडल छिंदवाड़ा के परिक्षेत्र जुन्नारदेव अंतर्गत पहली पायरी जुन्नारदेव विशाला में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरकुंड के 126 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण का महत्व समझाते हुए छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें इस वर्ष अनुभूति की थीम “मैं भी बाघ ” थी जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने विचार भी रखे। इस दौरान नवाचार करते हुए इको फ्रेंडली स्टाइलिश पोटली बैग बनाना सिखाया गया। कार्यक्रम में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मोहनलाल साहू द्वारा पर्यावरण एवं विभिन्न प्रकार की औषधि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रेंजर एच एल कोंदर ने बताया की डीएफओ ईश्वर जरांडे सर के मार्गदर्शन एवं एसडीओ विजेंद्र खोबरागड़े सर की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोड़े सरपंच शंकर कमरे पार्षद संजय जैन एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वन विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.