अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 16-01-2024 को थाना इटवा पर इटवा सर्किल के थाना इटवा, मिश्रौलिया तथा गोल्हौरा का अर्दली रुम/अपराध समीक्षा गोष्ठी कर इटवा सर्किल की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा क्षेत्राधिकारी इटवा, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, विवेचकगण को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। तत्पश्चात महोदय द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये।

शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर महोदय द्वारा निर्देश दिया गया। उक्त गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी इटवा व सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं इटवा सर्किल के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
