प्रधानमंत्री के सपने को पलीता लगा रहे हैं नेता, पीड़ित ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री के सपने को पलीता लगा रहे हैं नेता, पीड़ित ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार | New India Times

नगर पालिका क्षेत्र दमुआ के वार्ड क्रमांक 18 नंदौरा में खसरा क्रमांक 321 एवं 324 की भूमि पर पीएम आवास बनाया गया जिसे 2 साल से क्षेत्र के नेता ने कब्ज़ा किया है। जिसके कारण आदिवासी परिवार को रहने के लिए पक्की छत भी नहीं मिल पा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उक्त आदिवासी को सरकारी मदद से इस भूमि पर पक्का निर्माण कार्य हेतु आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई थी।

प्रधानमंत्री के सपने को पलीता लगा रहे हैं नेता, पीड़ित ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार | New India Times

आदिवासी की भूमि में प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान निर्माण किया गया था जिस पर नेता ने कब्ज़ा कर लिया और जब भूखंड स्वामी बार-बार मकान खाली करने के लिए नेता को कहते है तो रौब झड़ते हुए आदिवासी को भगा दिया जाता है। इस मामले की शिकायत अब पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दी गई है देखना होगा कि कितने जल्द उक्त आदिवासी को उसका पीएम आवास मिल पाता है क्या उसे न्याय मिलेगा या नहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.