सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विलोचन शुक्ल के निर्देशन में आज श्री विक्रम रघुवंशी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोन-1/2, श्री अजय वाजपेयी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं यातायात स्टाॅप की उपस्थिति में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में चित्रकला प्रतियोगिता एवं रोशनपुरा चैराहा पर माॅय एफ एम के साथ यातायात कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु यातायात पुलिस एवं स्कूल संस्थान द्वारा छात्रों का यातायात विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 12 स्कूल के 196 छात्रों ने भाग लिया। अभियान के समापन इन प्रतिभागियों को पुरूस्कृत कर किया जावेगा।

सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

यातायात प्रंबधन एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु यातायात पुलिस एवं माॅय एफ एम के द्वारा रोशनपुरा चैराहा पर यातायात जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें माॅय एफ एम द्वारा चैराहा से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी एवं पालन करने की अपील की गई। पुलिस द्वारा मानव श्रृखंला बनाकर लोगों को जागरूक किया गया।

नगरीय यातायात पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.