बुरहानपुर के परमानंद गोविंद जी वाला ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर की गई राशि | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के परमानंद गोविंद जी वाला ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर की गई राशि | New India Times

मुख्यमंत्री लाड़़ली बहना योजना के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में लाड़ली बहनाओं को माह जनवरी 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि के अंतरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में श्री यादव ने प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले की लाड़ली बहनों के खाते में राशि का अंतरण किया। बुरहानपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमति माधुरी अतुल पटेल, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री सुमन कुमार पिल्लई सहित लाड़ली बहनायें उपस्थित रही। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उपस्थितजनों ने लाइव प्रसारण देखा व सुना। जिला स्तरीय कार्यक्रम मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं को तिलक लगाकर श्रृगांर सामग्री वितरित की गई। वहीं जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत कार्यालय एवं नगरीय निकाय वार्ड में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.