महिला अधिकार मंच द्वारा विदाई समारोह में ब्लैंकेट डोनेशन ड्राइव कर ज़रूरतमंदों को किए गए कंबल वितरित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महिला अधिकार मंच द्वारा विदाई समारोह में ब्लैंकेट डोनेशन ड्राइव कर ज़रूरतमंदों को किए गए कंबल वितरित | New India Times

महिला अधिकार मंच अध्यक्ष ज्योति सिंह, समिती के सदस्य डॉक्टर निकहत अफ़रोज़, मंगला दुबे, प्रेमलता सांकले, दीपा आठवाल, नीतू सिकरवार, भूमिका भीसे, मालविका दांगीवाला, नेहा दीपिका सोनी गीत द्वारा बुरहानपुर पुलिस विभाग में पदोन्नत होकर इंदौर गई। राधा यादव सूबेदार एवं वन स्टॉप प्रशासिका रेखा भोंडवे के सेवा निवृत होने पर विदाई समारोह एक अनोखे ढंग से किया गया, जिसने ब्लैंकेट डोनेशन ड्राइव कर मंच की सभी महिलाऐं मरीचिका गार्डन से ड्राइव कर स्टेशन रोड तक पहुंच कर आत्मनिर्भर नारीशक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम लालबाग रोड़ के निजी होटल पर किया गया।

इस अवसर पर मंच सदस्यों द्वारा स्वागत कर मंच का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इनकी कार्य प्रणाली पर रोशनी डाल सेवा का आभार माना गया। तत्पश्चात बढ़ती ठंड का असर को ध्यान में रखते हुए कुछ ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। मंच अध्यक्ष ज्योति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मंच सकारात्मक सोच के साथ महिला उत्थान, आत्मनिर्भरता, विकास और उद्यमिता के सामाजिक कार्य निःशुल्क और निस्वार्थ कर हैं। मंच का मानना है सहयोग सामाजिक संपर्क का एक रूप है। इसलिए शिक्षा सत्र के प्रारंभ में मंच मेघावी छात्राओं का सम्मान कर सहयोग करता आया है।

खेल जगत में विशिष्ट रुचि रखने वाले छात्राओं को खेल सामग्री प्रदान करवाना, निराश्रित महिलाओं को आत्म निर्भर करने हेतु सिलाई मशीन, कंप्यूटर प्रदान करना, ऐसी छात्रा जिन्हें स्कूल, कॉलेज जाने में आवागमन में किराए के रूप में प्रतिदिन के खर्च से निजात दिलवाने के लिए सायकल प्रदान करना, महत्वपूर्ण सेवा मे शामिल रहा है।
आज एक अनोखे ढंग से संपन्न हुए विदाई समारोह और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को कंबल वितरण करना इसी उद्देश्य की कड़ी का हिस्सा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.