नवागत प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

नवागत प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सकों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक | New India Times

शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज सेवाओं को बेहतर करने और जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की कवायत के बीच नवागत प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज लखीमपुर डॉ आर्य देश दीपक ने मंगलवार को सभी चिकित्सकों के साथ एक आवश्यक बैठक एमसीएच विंग ओयल में की। इस दौरान उनके साथ सीएमएस जिला पुरुष चिकित्सालय डॉ आईके रामचंदानी और सीएमएस एमसीएच विंग डॉ एसी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बैठक में चिकित्सकों की आवश्यकता विभाग अध्यक्ष और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज लखीमपुर डॉ आर्य देशदीपक ने बैठक में मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला पुरुष चिकित्सालय में दी जा रही सेवाओं पर जानकारी ली। साथ ही बनाए गए विभाग अध्यक्षों से उनके-उनके विभाग में वर्तमान समय में दी जा रही सेवाओं के साथ ही मेडिकल कॉलेज में तैनात एसआर और जेआर से बात की। उन्होंने सभी से और अधिक मेहनत से काम करने को कहा, साथ ही आ रही समस्याओं को भी जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन्हें आवास की आवश्यकता है उनके लिए व्यवस्था की जा रही है। अभी देवकली में स्थित मेडिकल कॉलेज के भवन में कुछ आवास खाली हैं जो डॉक्टर वहां पर रुकना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं। बैठक के दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में की जा रही जांचें अन्य सेवाओं की जानकारी ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.