रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना मेघनगर रोटरी क्लब आजाद झाबुआ रोटरी क्लब सागर फीनिक्स के संयुक्त तत्वाधान में नारायण सेवा संस्थान राजस्थान उदयपुर के द्वारा दिव्यांग जाँच, चयन व् नारायण लिंब एवं कैलीपर्स माप शिविर का आयोजन दिनांक 30 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक महावीर भवन मेघनगर में आयोजित किया जा रहा है।
किसी भी भाई-बहन, जो दुर्घटना में अपने अंग गवां चुके हैं अथवा अंग विहीन हैं, उनका शिविर में कृत्रिम अंगों (हाथ और पैर) के लिए माप लिया जायेगा।
शिविर में सभी दिव्यांग भाई-बहन अपना आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं 2 दिव्यांगता दर्शाते हुए फोटो तथा विकलांगता प्रमाण पत्र अवश्य साथ लेकर आवें।
शिविर में पंजीयन हेतु रोटेरियन भरत मिस्त्री से 9039131252 पर संपर्क करें। विनीत रोटरी क्लब अपना मेघनगर रोटरी क्लब आजाद झाबुआ रोटरी क्लब सागर फीनिक्स।
