किशोरावस्था में किशोर और किशोरियों हेतु राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

किशोरावस्था में किशोर और किशोरियों हेतु राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

किशोरावस्था में किशोर और किशोरियों को उनके अंदर हो रहे शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलाव और स्वास्थ संबंधी सभी परामर्श एवं उपचार के लिए पर पीयर एजुकेट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ब्लॉकों के चयनित बीसीपीएम और एएनएम को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। शुक्रवार की देर शाम प्रशिक्षण समापन पर सभी को प्रमाण भी वितरित किए गए। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सचिन गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर और किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी सभी परामर्शों और उपचार के लिए पीयर एजुकेटर कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम अभी चयनित सात ब्लॉकों में चलाया जा रहा है जिनमें बेहजम, बिजुआ, ईसानगर, कुंभी, फरधान, फूलबेहड़ और रमियाबेहड़ शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा भी प्रशिक्षकों को कार्यक्रम से संबंधित विषयों पर विस्तार से बताया गया है और उनके द्वारा संबंधित से सवाल जवाब भी किए गए। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में शरीर में होने वाले बदलाव मानसिक एवं भावनात्मक बदलावों के दौरान किस तरह से किशोर और किशोरियों को तैयार करना है साथ ही किशोरावस्था में नशा वृद्धि हिंसा पीयर प्रेशर नेतृत्व कौशल शिक्षा का महत्व विवाह की सही उम्र लिंग आधारित हिंसा जैसे अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता एसीएमओ डॉ सत्य प्रकाश मिश्रा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा मास्टर ट्रेनर अधीक्षक नकहा डॉक्टर रामू सिंह और कंसल्टेंट किशोर स्वास्थ्य सचिन गुप्ता सहित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर किशोर स्वास्थ्य श्वेता सिंह द्वारा सभी प्रशिक्षों को प्रशिक्षण दिया गया। जिससे वह अपने क्षेत्र में कार्यक्रम और शासन की मंशा के अनुरूप और अधिक बेहतर कार्य कर सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.