पंडोखर धाम में लगा बुन्देलखण्ड हॉस्पिटल दतिया का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

पंडोखर धाम में लगा बुन्देलखण्ड हॉस्पिटल दतिया का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

पण्डोखर धाम दतिया जिले का पूरे देश में प्रसिद्ध स्थल है जहां सारे देश भर से लोग आते हैं। बुन्देलखण्ड हॉस्पिटल दतिया के सौजन्य से पण्डोखर धाम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें आश्रम प्रांगण में दूर दूर से आए 127 मरीजों का उपचार किया गया। 5 मरीजों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। चुनिंदा जांचे एवं दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गई।

पंडोखर धाम में लगा बुन्देलखण्ड हॉस्पिटल दतिया का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

शिविर में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मुकेश शर्मा, ग्वालियर के प्रसिद्ध यूरो सर्जन डा. भूपेंद्र शर्मा, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ राघवेंद्र शर्मा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ सज्जन दांगी ने निःशुल्क परामर्श दिया। बुन्देलखण्ड हॉस्पिटल के संचालक राजकुमार सिकरवार के द्वारा बताया गया कि पण्डोखर धाम के महन्त श्री गुरु शरण शर्मा महाराज की मंशा अनुशार यह कैंप आयोजित किया गया है जिसमें बुन्देलखण्ड हॉस्पिटल के समस्त स्टॉफ ने सराहनीय कार्य किया एवं क्षेत्र की जनता को लाभ देने के लिए सामाजिक सरोकार के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.