आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान | New India Times

आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज 07 जनवरी 2024 को श्री हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा जन जागरूकता वाहन रैली को फ्लेग- ऑफ, श्री अनुराग शर्मा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध एवं मुख्यालय), श्री अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा एवं कानुन व्यवस्था) एवं श्री पद्म विलोचन शुक्ल पुलिस उपायुक्त यातायात की गरिमा मय उपस्थिति में किया गया।

आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान | New India Times

पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि इसका उद्देश्य लोगों की जान बचाना एवं सुगम यातायात का संचालन करना है। शहर में होने वाले अन्य अपराध की तुलना में सड़क दुर्घटना से अधिक मृत्यु होना पाया हैं। सड़क दुघर्टना में होने वाली मृत्यु में लगभग 60 प्रतिशत से अधिक मृत्यु दो-पहिया वाहन पर हेलमेट धारण न करने से कारित होना पाया है साथ ही जागरूकता अभियान में आमजन के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिये अभिप्रेरित करें। रैली में उपस्थित पुलिस स्टाॅप व आमजन को शपथ दिलाई कि:-

‘‘मैं शपथ लेता हूं कि मैं यातायात के समस्त नियमों का पालन करूँगा। मैं दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करूँगा एवं चार-पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट धारण करूँगा। मैं अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करूँगा एवं सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए एक सजग नागरिक की भूमिका निभाँउगा’’।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article