फिर 2 किमी पैदल चलकर पातालकोट के सुखाभंड हारमऊ पहुंचे कलेक्टर ने लगाई चौपाल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

फिर 2 किमी पैदल चलकर पातालकोट के सुखाभंड हारमऊ पहुंचे कलेक्टर ने लगाई चौपाल | New India Times

दरअसल पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जन जाति भारिया समुदाय का समग्र विकास किया जाना है ऐसे में कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा पातालकोट के सुखा भंड, ग्राम में चौपाल आयोजित की गई इस दौरान कलेक्टर पुष्प द्वारा दूरस्थ और पहुंच विहीन ग्राम सुखाभंड, को चुना जहा कलेक्टर मनोज पुष्प, जिला पंचायत सीईओ पार्थ जायसवाल, सहायक कलेक्टर तनु मीणा, सहायक आयुक्त सत्येंद्र मरकाम, एसडीएम नेहा सोनी, तामिया जनपद सीईओ संतोष मांडलिक, डीएफओ, अन्य विभाग प्रमुख अफसरों के साथ पहुंचे। इस दौरान भारिया ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना गया। चौपाल में ग्राम सुखाभंड, हारमऊ, बंजलाम, गैलडब्बा, डोरियापाठा, डोरनी मालनी, घानाकोडिया, पजगोल, डावर, और अन्य ग्रामों से आए ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और पक्के मकान नही होने की जानकारी दी सुखाभड हारमऊ मे 51 भारिया परिवार एवं 1 गोंड परिवार निवासरत है टोटल ग्राम की जनसंख्या 220 हैं जिसमे 44 परिवार को पीएम नही मिले।

मेन रोड से सुखा भड तक 2 किलो मीटर सड़क, हारमऊ से डोरनी मालनी तक 7 km सड़क, मेन रोड से पजगोल तक 7 km सड़क की ग्राम वासियों ने मांग की कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए ग्राम वासियों के प्रस्ताव को कार्य योजना में सामिल किया जाए। इस दौरान कलेक्टर पुष्प और और अफसरों द्वारा चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को पीएम जन मन मिशन के कार्ड वितरित करने के साथ ही ग्रामीणों को कंबल, और बच्चों को खिलौने वितरित किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article