भिंड जिला अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर इलैया राजा टी की प्रशंसा | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​भिंड जिला अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर इलैया राजा टी की प्रशंसा | New India Timesभिंड जिला चिकित्सालय वर्ष 2016-17 में कायाकल्प योजना में प्रथम स्थान पर रहा है। अस्पताल ने पिछले वर्षों की तुलना में काफी प्रगति की है। अब भौतिक तौर पर अस्पताल चमकता दमकता हुआ दिखाई देता है। पिछले दिनों प्रदेश के स्वाथ्य मंत्री मुरैना से विधायक रुस्तम सिंह ने जिला चिकित्सालय का दौरा करके इसकी प्रगति की काफी सराहना करते हुए भिण्ड कलेक्टर इलैया राजा टी की काफी प्रशंसा की थी, बाद में मुरैना पहुंचकर स्वास्थ्यमंत्री ने मुरैना कलेक्टर भास्कर लक्षकार से कहा कि आप भिण्ड जाएं और देखकर आएं और मुरैना के जिला चिकित्सालय को भी भिण्ड जैसा बनायें।​भिंड जिला अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर इलैया राजा टी की प्रशंसा | New India Timesइसी कारण आज भिण्ड जिला चिकित्सालय का अवलोकन करने की लिए मुरैना कलेक्टर श्री भास्कर भिण्ड पहुंचे। यहाँ विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर इलैया राजा टी ने यहां कायाकल्प प्रतीक चिन्ह का शुभारंभ करवाया।

मुरैना कलेक्टर सें मीडिया ने जब चर्चा की तो उन्होंने स्वीकार किया कि स्वास्थ्यमंत्री रुस्तम सिंह ने उनको भिण्ड जिला चिकित्सालय देखने के लिए कहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article