रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर रोटरी क्लब अपना एवं वागरेचा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आचार्य भगवंत श्री उमेश मुनि जी म,सा, की पुण्य स्मृति में एवं स्व श्रीमती सज्जन बाई मिश्रीमल वागरेचा एवं स्व जयंतीलाल वागरेचा की स्मृति में चल रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर में मेघनगर महावीर भवन में इनाली फाउंडेशन पुणे के द्वारा किसी भी हादसे हाथ कटे हुए हैं तो उनके इनाली फाउंडेशन की टीम के द्वारा बैटरी चालित यांत्रिकी कृत्रिम हाथ नि:शुल्क लगाएं गये।
नि:शुल्क हाथ लगने के बाद मरीजों ने आंखों में आंसू भर रोटरी क्लब अपना एवं वागरेचा परिवार का शुक्रिया अदा किया ओर दुआएं दी।
बताया जाता है कि ये नकली हाथ 25 से 30 हजार रुपये में लगता है गरीब मरीज़ नि:शुल्क बैटरी चलित कृत्रिम हाथ लगाने के बाद बहुत खुश हुए।
हाथ लगने के बाद मरीज़ ने क्या कहा उसकी जुबानी
इस शिविर में 50 से अधिक मरीज़ के नकली हाथ लगाने का लक्ष्य है।
शिविर संचालित करने वाले वागरेचा परिवार के समाजसेवी निलेश वागरेचा से सुने उनकी जुबानी
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के मरीज़ ले रहे हैं लाभ। कल दिनांक 28 दिसंबर को भी रहेगा शिविर।
