बदमाशों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाला और लूटकर हुए फरार | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बदमाशों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाला और लूटकर हुए फरार | New India Times

गृह स्वामी को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाला और बदमाशों ने घर में लूट-पाट कर सारा सामान और जेवर उठा ले गए। पुलिस उक्त घटना को फर्ज़ी बता रही है। मैगलगंज थाना क्षेत्र के अब्बासपुर गांव में सरदार जीवन सिंह पुत्र जीत सिंह का घर है सोमवार की रात्रि को पांच अज्ञात बदमाश उनके घर में दीवार कूदकर घर में प्रवेश कर गृहस्वामी सरदार जीवन सिंह को दबोच लिया गन्ने के खेत में ले गए जहां पर बांधकर डाल दिया। फिर बदमाश घर में घुस कर महिलाओं के साथ लूटपाट की उनकी बहू व बड़ी बेटी के कान कुंडल निकलवा लिए और घर में लूटपाट करने के दौरान घर में रखा ज़ेवर उठा ले गए।

जेवर की कीमत लगभग दो लाख पचास हजार रुपए एक हजार छः सौ नगद उठा ले गए थे। बदमाशों ने उनकी बहू और उनके बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे को खंगालते रहे और मोबाइल ले लिए जिनको एक जगह पर छुपा दिया था। कमरे में लूटपाट करने के बाद दूसरे कमरे में जाते हैं। जिसमें परिवार के लोग बंद होते हैं फिर इनको वहां से हटकर दूसरे कमरे में इनको शिफ्ट कर उस कमरे में लूटपाट करते हैं और सभी को कमरे के अंदर बंद कर धमकी देते हुए निकल जाते हैं। वहीं गृह स्वामी जब किसी तरह बंधन मुक्त हुआ तो घर पर पहुंचा तो देखा की घर में लूटपाट हो चुकी थी।

सुबह कई लोगों के साथ 3:00 बजे के करीब आस-पास जाकर देखा तो कुछ लोगों पर शक हुआ जिनके बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने उनको रात में ही उठा लिया है और पूछ ताछ चल रही है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया सरदार जीवन सिंह पुत्र जीत सिंह ने अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना की सूचना दी। परिजनों ने सामने रहने वाले हरनाम सिंह पर शक ज़ाहिर किया। पूछ-ताछ के दौरान पता चला कि दोनों के मध्य एक सप्ताह पूर्व कच्ची दीवार को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करते रहते हैं। हरिनाम सिंह कोर्ट में इनके खिलाफ वाद दायर कर रखा है। घटना फर्जी है एक दूसरे पर कच्ची दीवार को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article