मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के आंगनवाड़ी केंद्र खलीलशर्की में ज़िला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना मिशन शक्ति के तहेत महिलाओं व बालिकाओं के साथ बातचीत की गई।
प्रभारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने बताया कि बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से आत्म सुरक्षा का गुण अति आवश्यक है।
आज के समय में बालिकाएं एक साथ कदम से कदम मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं, परंतु फिर भी बालिकाएं अकेले बाहर जाने में असुरक्षित महसूस करती हैं।
महिलाओं व किशोरियों को स्वयं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सक्षम होना चाहिये।
उन्होंने विभागीय समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना वन स्टॉप सेंटर योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही समस्त टोल फ्री नंबर्स के विषय में बालिकाओं को विस्तार से बताया। जिसमें 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 108 आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्ड लाइन नंबर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आदि नंबर की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से प्रभारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, आंगनवाड़ी रचना गुप्ता, सारिका देवी, उपासना आदि महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं।
