पत्रकारों पर दबाव बनाने वालों पर कार्यवाही एवं पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई हेतु पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​ पत्रकारों पर दबाव बनाने वालों पर कार्यवाही एवं पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई हेतु पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन | New India Timesमप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की सोयत नगर इकाई द्वारा नायब तहसीदार नरेंद्र कुमार बाराठिया को मुख्यमंत्री, कलेक्टर और एसपी को संबोधित एक ज्ञापन सौंप कर पत्रकारों को धमकाकर उन्हें कवरेज करने से रोकने वाले तत्वों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।

हाल ही में आगर जिले में ऐसा देखा जा रहा है कि जब कोई पत्रकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायत द्वारा बनाए गए शौचालय अथवा अन्य ग्रामीण योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार का कवरेज करने का प्रयास करता है तब कुछ भ्रष्ट लोग कई प्रकार से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कर और अन्य अधिकारियों पर इस माध्य्म से प्रभाव बनाकर पत्रकार के खिलाफ विभाग अथवा थाने में झूठी शिकायत कर प्रकरण दर्ज करवाने का प्रयास करते हैं, ताकि उस पत्रकार अथवा पीड़ित व्यक्ति को उनके खिलाफ शिकायत करने अथवा समाचार दिखाने से रोका जा सके।

ऐसा ही एक प्रकरण हाल ही में सामने आया है जब जिले की ग्राम पंचायत महुडिया में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालय और मनरेगा के साथ ही सूचना अधिकार की वास्तविकता बताने का प्रयास कर रहे एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के संवाददाता गिरीश सक्सेना पर कवरेज ना करने का दबाव बनाने के लिए राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कर अपने खिलाफ होने वाली कार्यवाही से भयभीत कुछ सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों ने पत्रकार पर झूठे एवं मनगढंत आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन आगर विधयाक गोपाल परमार और कलेक्टर अजय गुप्ता को दिया है।

ज्ञापन के माध्य्म से पत्रकारों ने इस प्रकार के तत्वों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए महुडिया सहित उन सभी ग्राम पंचायतों में बने शौचालयों की जांच की मांग की है जहां से लगातार अधिकारियों अथवा पत्रकारों को शिकायते प्राप्त हो रही हैं।

पत्रकार संघ की नगर इकाई द्वारा अपने इस ज्ञापन की एक प्रति अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री राधेश्याम जुलानिया को भी भेजी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.