मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित में बिजली पर्याप्त देने की बात कही गई थी और लापरवाही करने वाले ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई की भी बात कही थी लेकिन यहां मामला विपरीत ही नज़र आ रहा है। जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय से करीबी ग्राम पंचायत दातलावादी में बीते 3 सालों से ग्रामीणों को एवं किसानों को बिजली की समस्या से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आलम यह है कि एक ट्रांसफार्मर पूरे 20 वार्डों की बिजली आपूर्ति कर रहा है जिससे किसानों की फैसले बर्बाद हो रही है एक ट्रांसफार्मर से 20 से 22 किसानों के बोरों की मोटर चल रही है सप्लाई अधिक होने के कारण मोटर भी लोड लेना बंद कर दी है वर्तमान में गेहूं की फसल पूरी तरह सूखने की कगार पर आ गई है जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है आज ग्रामीणों द्वारा बिजली कार्यालय पहुंचकर जूनियर इंजीनियर को समस्या से अवगत कराकर नए ट्रांसफार्मर की मांग की गई है जिससे की लोगों को अपने घरों में और किसानों को खेतों में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति हो सके इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन ज्ञापन देने पहुंचे।
इनका कहना है
बिजली विभाग जूनियर इंजीनियर दुर्गेश डेहरिया ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है जांच कार्यवाही की जाएगी।
