मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विकसित भारत संकल्प यात्रा ने जिले के ग्राम खैरखेडा, नांदखेडा, जैनाबाद, जयसिंगपुरा, धुलकोट, जामन्या व हरदा में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में आयोजित कार्यक्रमों में नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर, उन्हें योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया जा रहा है एवं लाभान्वित भी किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ कविता गढ़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के तहत ग्राम धुलकोट में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 107 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।
ग्राम अंबाड़ा निवासी श्री ससाणे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि, सरकार द्वारा ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ नागरिकों के लिए बहुत लाभदायक है। इसका आगे आकर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयुष चिकित्सा शिविर के माध्यम से डॉक्टरों द्वारा दी जा रही सुविधायें बहुत अच्छी है। औषधियां असर कारक है, इससे अच्छा लाभ मिल रहा है।

