सिवनी के सलीम ने दुबई में दिखाया जलवा, पत्रकारिता में नाम रोशन कर रहे हैं सलीम | New India Times

अबरार अहमद खान/मो मुजम्मिल, भोपाल/मुंबई, NIT:

सिवनी के सलीम ने दुबई में दिखाया जलवा, पत्रकारिता में नाम रोशन कर रहे हैं सलीम | New India Times

सिवनी गोपालगंज से सिवनी सिवनी से नागपुर नागपुर से मुंबई और अब मुंबई से दुबई तक का सफर सलीम ने बड़ी मेहनत और शिद्दत से तय कर पाया है।

सिवनी के अखबार दैनिक पृथ्वी टाइम्स महाकौशल एक्सप्रेस, यश एक्सप्रेस आदि अखबारों से जुड़ कर पहले शमीम भाई, हसीब भाई एम रहमान से लिखने की तरकीब सीखा और फिर आगे बढ़ता ही गया।

सलीम रहमान ने सिवनी से नागपुर पहुंच कर बोल इंडिया न्यूज पोर्टल बनाकर ख्याति बनाई फिर मुंबई की उड़ान भरी लेकिन वे मुंबई तक सीमित नहीं रहा और फिर एक और उड़ान दुबई की भी भर दिया।

लगभग एक वर्षों से दुबई में रह कर सलीम ने बड़े बड़े ओहदे दारों से रसाई बनाने के बाद आखिर कार दुबई की उप राष्ट्रपति शेखा मेहरा अल मकतूम से मुलाकात का अवसर मिल गया। बता दें कि शेखा मेहरा दुबई के शासक शेख मकतूम की बेटी हैं।

वे दुबई की उप राष्ट्रपति के साथ वहां की प्रधानमंत्री भी हैं। इनकी इस उपलब्धि पर पृथ्वी जगने, मोनू हसन, शमीम खान, हसीब कुरैशी आदि ने सलीम रहमान के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर देश का नाम रोशन करने की बात कही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.