यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान करने से पहले वोट देने को लेकर थाना क्षेत्र के गांव जपावली में हुए झगड़े की घटना में संल्पित आरोपियों में से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश नीणा धौलपुर द्धारा विधान सभा चुनाव 2023 के से पहले जिले में वोट मांगने एवं वोट देने की बात को लेकर हुई हिंसक घटनाओं की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतू वांछित अपराधों एवं असामाजिक तत्त्वों की धरपकड हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान बाबूलाल मीना आरपीएस वृताधिकारी वृत धौलपुर ग्रामीण सैपऊ जिला धौलपुर द्धारा दिनांक 08.12.2023 को ग्राम जपावली में वोट डालने की बात को लेकर हुये झगडे की घटना के संबन्ध में छोटू पुत्र सोवरन उम्र 30 साल जाति गुर्जर निवासी जपावली थाना कंचनपुर जिला धौलपुर, 2. माधव पुत्र रामवीर सिंह उम्र 31 साल जाति गुर्जर निवासी जपावली थाना कंचनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। असामाजिक तत्वों एवं हिंसा फैलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है।
