लालबाग स्थित एमके मेमोरियल स्कूल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर हुआ आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लालबाग स्थित एमके मेमोरियल स्कूल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर हुआ आयोजित | New India Times

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के सचिव/ज़िला न्यायधीश श्री आशुतोष शुक्ल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी बुरहानपुर श्री जयदेव माणिक द्वारा एम के मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल लालबाग में मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल विवाह, सायबर क्राइम, मानसिक स्वास्थ्य, मोटर व्हीकल एक्ट, पर्यावरण संरक्षण, विधिक सहायता एवं सलाह व नालसा हेल्पलाईन 15100 एवं एड्स से बचाव के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पीएलवी अता उल्ला खान ने बच्चों को सर्वांगीण विकास एवं जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करने के विषय में जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम में एम के मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल लालबाग के संचालक आसिफ खान, शिक्षकगण, पीएलवी अता उल्ला खान एवं बड़ी संख्या में छात्रा एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article