"आलमी तबलीगी इज्तिमा" के लिए रेलवे द्वारा किये जा रहे व्यवस्था का जायज़ा लेने डीआरएम पहुंचे भोपाल स्टेशन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

"आलमी तबलीगी इज्तिमा" के लिए रेलवे द्वारा किये जा रहे व्यवस्था का जायज़ा लेने डीआरएम पहुंचे भोपाल स्टेशन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनांक 08 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले “आलमी तबलीगी इज्तिमा” के लिए रेलवे द्वारा किये जा रहे प्रबन्ध का जायजा लेने डीआरएम श्री देवाशीष त्रिपाठी नें आज दिनांक 01.12.2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भोपाल स्टेशन का निरीक्षण किया एवं श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिये स्टेशन पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों से चर्चा की।

"आलमी तबलीगी इज्तिमा" के लिए रेलवे द्वारा किये जा रहे व्यवस्था का जायज़ा लेने डीआरएम पहुंचे भोपाल स्टेशन | New India Times

डीआरएम नें श्रद्धालुओं के लिये आवश्यकतानुसार भोपाल स्टेशन पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर, आरक्षण कार्यालय में विशेष काउंटर खोलने, श्रद्धालुओं के रूकने के लिए टेन्ट/पंडाल लगाने के साथ साथ स्टेशन एवं प्लेटफॉर्मों पर उदघोषणा एवं गाड़ियों की जानकारी प्रदान करने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

"आलमी तबलीगी इज्तिमा" के लिए रेलवे द्वारा किये जा रहे व्यवस्था का जायज़ा लेने डीआरएम पहुंचे भोपाल स्टेशन | New India Times

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रंबन्धक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री अतिन कुमार तोमर, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (विद्युत) श्री अजय कुमार माथुर, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) श्री प्रशांत यादव सहित अन्य रेल अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article