भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मनाया गोपाष्टमी पर्व | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मनाया गोपाष्टमी पर्व | New India Times

जिले की तहसील निघासन क्षेत्र के रकेहटी ग्राम पंचायत में सोमवार को भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में प्रत्येक वर्ष की भांति रकेहटी गौशाला प्रांगण में गोपाष्टमी (गौ-पूजन) का पर्व पर गौ पालकों व भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने विधि विधान से गौवंशों की पूजा की और धन समृद्धि की मंगल कामना की।

भारतीय किसान संघ के कार्यकारिणी सदस्यों ने गौमाता को फूल माला पहनाकर तिलक लगाया इसके बाद पूजन किया इसके साथ ही गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया किसानों और गौ-पालकों का पर्व माना जाने वाला गोपाष्टमी पर्व रमेश चन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा ने किसानों से कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवधर्न की आवश्यकता है, क्योंकि भारत की कृषि गौ आधारित कृषि है। किसानों को आत्म-हत्या करने से गाय बचा सकती है गाय हम लोगों को अमृत के समान दूध देती है। गाय का गोबर खाद के तौर पर प्रयोग किया जाता है। इसलिए गाय की सेवा करने की आवश्यकता है। कृषि भारतीय अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। वैदिक काल से गाय के गोबर से जैविक खाद बनाए जाने का प्रचलन चल रहा है।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष व नगर पंचायत निघासन अध्यक्षबद्री प्रसाद मौर्य, भारतीय किसान संघ के अवध प्रांत के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह चीमा, जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर मौर्य, विकास खण्ड उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, जिला सह मंत्री अविनाश दीक्षित, विकास खंड निघासन के अध्यक्ष तरसेम सिंह भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article