बिजली विभाग की उदासीनता से उपभोक्ता परेशान, योगी सरकार का दावा साबित हो रहा है खोखला | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;  ​बिजली विभाग की उदासीनता से उपभोक्ता परेशान, योगी सरकार का दावा साबित हो रहा है खोखला | New India Timesउत्तर प्रदेश में बिजली की मनमानी अभी भी जारी है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में समय पर बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली कब आयेगी और कब कट जाएगी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस के ऊपर सितम यह कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपनी आदतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ज्यादा लोड होने के बावजूद कम पावर का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाता है और साथ ही घटिया तार के जरिए सप्लाई दी जाती है जो बार बार जल जाती है फिर अवैध वसूली के चक्कर में कई दिनों तक उपभोक्ताओं को चक्कर कटवाया जाता है फिर अवैध रूप से पैसे वसूल कर काम किया जाता है। यह स्थिति लगभग सभी छोटे शहरों, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों की है। योगीराज में भी इन घाघ बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं आया है। यही हाल बहराइच जिला के नानपारा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ बिजली विभाग नानपारा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री या ऊर्जा मंत्री बिजली सुधार और शेड्यूल के हिसाब से देने का दावा चाहे जितना करें मगर बिजली विभाग के कर्मचारियों में कोई सुधार नहीं आ रहा है। नगरीय क्षेत्रों में भी ठीक से 6 घंटे बिजली नही दी जा रही है और जहां कहीं भी ट्रान्सफार्मर जल जाता है, जल्दी उसको बदला नहीं जाता है। नगर के पुरानी बाजार के उपभोक्ता काफी समय से मानक के हिसाब से ट्रांसफार्मर रखने की मांग विभागीय अधिकारियों से कर रहे हैं, मगर हमेशा लोड के हिसाब से कम पॉवर का ट्रांसफार्मर रख दिया जाता है जो चल नहीं पाता और आये दिन जल जाता है। काफी समय से इस मोहल्ले में ट्राली ट्रांसफार्मर लगा कर सप्लाई दी जा रही थी मगर अब उसको हटा दिया गया है और ट्रांसफार्मर रख तो दिया गया है मगर सप्लाई चालू नहीं की गई है जिससे लगभग 4 हज़ार की आबादी बिजली के साथ पानी के लिए भी तरस रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.