अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अमन वर्मा के निर्देशन मे दिनांक-03.11.2023 को मथुरा-अलवर खण्ड के गुजरने वाली गाड़ी सं0- 12403, 04173 & 14725 में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप जांच के दौरान 30 बिना टिकट यात्रियों से रु-10,500/-, अनाधिकृत यात्रा करने वालेकं 23 यात्रियों से रु0- 8,420/-, तथा 09 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने के फलस्वरूप रु0- 900/- सहित कुल 62 यात्रियों से रु0- 19,820/- का जुर्माना वसूल किया गया। इस चेकिंग के जांच पर्यवेक्षक श्री M. K. लवानिया CTI/D/MTJ के साथ अन्य टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे।
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं। अतः यात्रियों से अनुरोध है कलि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं।

