कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT;
महाराष्ट्र के बुलढाणा शहर में बोथरा ज्वेलर्स नामी सराफा दूकान में ग्राहक बन कर आई दो बुर्काधारी महिलाओं ने दुकानदार की नज़र बचाकर 2 सोने की अंगूठियां चुरा लीं और बॉक्स में अपने साथ लाइ बेंटेक्स की 2 अंगूठियां रख दीं। ये चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।घटना 19 सितंबर की है। दो नकाबपोश महिला बोथरा ज्वेलर्स में दाखिल हुई और आभूषण देखने लगीं। ज्वेलर्स मालिक विजय बोथरा ने उनकी मांग के अनुसार जेवरात दिखाने लगे, तभी महिलाओं ने उन्हें सोने की अंगूठियां दिखाने के लिए कहा। बोथरा ने शोकेस में से अंगूठियों का बॉक्स बहार निकाला और ग्राहक के कहने पर वज़न करने लगा इसी समय दुकानदार का ध्यान अंगूठियों के बॉक्स पर से हठता देख कर एक महिला ने अंगूठियां बॉक्स में से निकाल ली और दूसरी महिला ने अपने पास की अंगूठियां बॉक्स में रख दी।
इस प्रकार चोरी को अंजाम देने के बाद दोनों नकाबपोश बाद में आने का बहाना कर के चली गईं। कुछ देर बाद ज्वेलर्स मालिक बोथरा को शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी के फुटेज चेक किये, जिसमें चोरी की ये घटना सामने आ गई। घटना की शिकायत ज्वेलर्स के मालिक विजय बोथरा ने बुलढाणा थाने में लिखित रूप से दी है। जिसमें 25 हज़ार की 2 अंगूठियों के चोरी होने का दावा किया गया है। फिल्हाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही किया है।
