इंदौर की महारैली में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने चुनावी सभा को किया संबोधित, शिवराज सरकार पर जमकर साधा निशाना | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

इंदौर की महारैली में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने चुनावी सभा को किया संबोधित, शिवराज सरकार पर जमकर साधा निशाना | New India Times

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने इंदौर के महरौली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है 18 साल से मध्य प्रदेश में शिवराज का ठगराज चल रहा है। मैं आप सभी के बीच में आकर ज्ञान तो नहीं देना चाहूंगा, लेकिन इंदौर के लोगों को कांग्रेस के वचन पत्र के बारे में जरूर बताना चाहूंगा। सरकार आते ही हम 100 यूनिट फ्री बिजली देने का काम करेंगे, महिलाओं को प्रति महीने 1500 रूपये की सम्मान राशि देने का काम करेंगे और 500 रूपये में सिलेंडर देने का काम सरकार बनने के बाद प्रथमिकता से करने वाले है। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन उद्योग नीति बनाने का काम करेंगे, प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए शासकीय इंजीनियरिंग कालेजों एवं पॉलिटेक्निक को उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। शिवराज सरकार ने इंदौर में ही इन्वेस्टमेंट सबमिट किया था और कहा था कि 33 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट आएगा आज इनका यह दावा पूरी तरीके से झूठ साबित हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज इंदौर जिले के कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के एक साथ नामांकन भरे जाने के दौरान आयोजित रैली को संबोधित करते हुये उक्त बातें कहीं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि इंदौर से मेरी बहुत पुरानी यादें हैं। मैं जवानी के दिनों से लेकर लगातार इंदौर आता रहा हूं और आज भी जवान ही हूं। उन्होंने कहा कि कई प्रकार के चुनाव होते हैं, 40 साल से मैं चुनाव लड़ा रहा हूं और जीत रहा हूं। मैने बहुत सारे चुनाव करीब से देखे हैं, लेकिन आज मैं देख रहा हूं कि मध्य प्रदेश का यह चुनाव कुछ अलग ही है। यह चुनाव किसी पार्टी या उम्मीदवार का चुनाव नहीं है बल्कि यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है।
श्री कमलनाथ ने इन्वेस्टर समिट की बात दोहराते हुये कहा कि इन्वेस्टमेंट के लिए विश्वास का होना जरूरी है, लेकिन शिवराजसिंह के राज में किसी भी निवेशक को मध्य प्रदेश पर विश्वास नहीं है, शिवराज को विजन नहीं विज्ञापन से ज्यादा लगाव रहता है। एक समिट के लिए बड़े-बड़े विज्ञापन लगाये जाते हैं, लेकिन एक भी उद्योग प्रदेश में इन 18 सालों में नहीं लगा। हमने अपनी सरकार में एक नई शुरुआत की थी, क्योंकि इन्वेस्टमेंट के लिए प्रदेश में विश्वास होना जरुरी है और इसके लिए हम साफ नीयत से कार्य भी कर रहे थे।

इंदौर की महारैली में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने चुनावी सभा को किया संबोधित, शिवराज सरकार पर जमकर साधा निशाना | New India Times

श्री कमलनाथ ने कहा मेरा प्रयास था कि मप्र की एक नई तस्वीर, एक नई पहचान बने, मेरी सोच थी कि मध्य प्रदेश की पहचान माफिया राज और भ्रष्टाचार से नहीं हो सकती है, इसलिए हमने उसे समाप्त करने की पहल भी की, लेकिन शिवराज को जनता के हित वाली सरकार रास नहीं आयी।
उन्होंने कहा कि हमने अपनी सरकार के समय इंदौर में उद्योगपतियों का सम्मेलन किया, जिसमें सभी उद्योगपति आए और उनको मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए विश्वास देने का काम किया ही था कि हमारी सरकार को भाजपा ने गिरा दिया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बन चुकी है आम आदमी बहुत बुरी तरह से परेशान है। उन्होंने कहा कि कल मैं रायसेन और विदिशा में था वहां के लोगों ने बताया कि छोटे छोटे कामों के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार की चौपट प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है। भटकता हुआ नौजवान आज हमारी सबसे बड़ी चुनौती है, आज का नौजवान कोई कमीशन या कोई ठेका नहीं चाहता है, वह तो व्यवसाय के लिए मौका चाहता है, अपने हाथों को कम चाहता है, आज प्रदेश में 1 करोड़ युवा बेरोजगार है, शिवराज सरकार ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है। शिवराज सिंह झूठी घोषणा करते है और कहते हैं कि हम 1 लाख नौकरियां देने का काम करेंगे, लेकिन मैं शिवराज सिंह चौहान से कहता हूं कि आप नई नौकरियों की बात छोड़िए जो रिक्त पद है उनको ही भर दीजिए। चुनाव नजदीक आते ही पिछले 5 महीनों से शिवराज सिंह जी की घोषणा की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है और घोषणा पे घोषणा करते चले जा रहे हैं।
श्री कमलनाथ ने कहा कि इसलिए मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि 17 नवंबर को होने वाले मतदान में जब बटन दबाने जाएं तो प्रदेश के भविष्य के लिए सच्चाई का साथ दें। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सच्चाई का साथ देंगे तो इन नौजवानों के भविष्य के लिए और हमारे मध्य प्रदेश के भविष्य के लिए आप सही बटन दबाने का काम करेंगे।
श्री कमलनाथ नें अंत में कहा कि आप आज के प्रदेश की तस्वीर को अपने सामने जरूर रखें और हमारे वचन पत्र को भी ध्यान में रखें। आगे आने वाली पीढ़ी को भविष्य में मजबूत मध्य प्रदेश देने के लिए वोट कीजियेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि आप ऐसा ही करेंगे और इंदौर की सभी सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाकर मप्र की विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने का कार्य करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article